डीसी करेंगे ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण के बाद निकलेगी आकर्षक झांकियां
चतरा। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान ध्वजारोहण के बाद दोपहर में फ्रेंडशिप मैच का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य समारोह में उपायुक्त रवि आनंद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण से पहले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति भी की जाएगी।
शहीद स्मारकों पर होगा माल्यार्पण
स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के बाद शहीद विनय भारती पार्क में सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
समाहरणालय में उपायुक्त, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ, रेड क्रॉस में उपायुक्त तथा फांसीहारी तालाब में डीएफओ द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

















Total Users : 1123332
Total views : 2943089