Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एसएमसी चुनाव में राजेश कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खराटी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खराटी में 08 अगस्त को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता विजय यादव ने की। चुनाव में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई।

विद्यालय के सचिव दीपक कुमार साह एवं पर्यवेक्षक अशोक कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार यादव, देवेंद्र यादव एवं जितेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा। मतदान में राजेश कुमार यादव को 10, देवेंद्र यादव को 3 तथा जितेंद्र यादव को 2 मत प्राप्त हुए। इसके बाद राजेश कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर रूबी देवी निर्वाचित हुईं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सभी अभिभावकों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित एवं विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मुनुरवा देवी, वार्ड सदस्य अरविंद राम, कविता देवी, ब्रजेश कुमार, बलवंत राम, अशोक यादव, पिंटू यादव, उपेंद्र यादव, उषा देवी, रंजू देवी, तहरून निशा, सरिता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment