*विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया समाहरणालय परिसर*
*लोहरदगा*। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम लोहरदगा समाहरणालय भवन एवं परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। समाहरणालय भवन को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाने के साथ-साथ परिसर में स्थित पेड़-पौधों एवं अन्य स्थानों पर भी रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई। विद्युत सज्जा के बाद पूरा समाहरणालय परिसर आकर्षक एवं मनमोहक नजर आ रहा है। रंग बिरंगी खूबसूरत इमारत को देखकर राह चलते लोग रुक-रुक कर सेल्फी फोटो और वीडियो ले रहे हैं।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समाहरणालय परिसर में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे परिसर ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और उत्सव की भावना को और जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री संदीप कुमार मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को उत्साह, उमंग और विविध रंगों के साथ मनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला और प्रकृति के प्रति जुड़ाव को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि समाहरणालय परिसर की यह सजावट स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक पूरे एक सप्ताह तक लोहरदगा प्रशासन के द्वारा उत्सव के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है।






















Total Users : 1116053
Total views : 2933654