Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फॉर्म-6, 7 और 8 से जुड़े आवेदनों की ली जानकारी, पात्र नागरिकों से दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील

मयूरहंड (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत करमा राजकीय मध्य विद्यालय स्थित भाग संख्या 307 में एसआईआर-2026 के तहत लगाए गए विशेष कैंप का बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित प्राप्त आवेदनों और अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सावधानी बरतने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य पूरा करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

कैंप में सुपरवाइजर शशि कुमार दास, करमा पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव समेत संबंधित बीएलओ मौजूद रहे। भाग संख्या 306 की बीएलओ उषा देवी एवं भाग संख्या 307 के बीएलओ शिव कुमार यादव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे हुए थे।

बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने पात्र नागरिकों से अपील की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा दर्ज विवरण में संशोधन से संबंधित दावा-आपत्ति निर्धारित अवधि के भीतर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से मतदाता सूची को अधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment