जांच के बाद मरीजों को दी गई निःशुल्क दवा, पंचायत क्षेत्र के लोगों ने उठाया लाभ
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव के दुर्गा मंडप के समीप शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पंचायत समिति प्रतिनिधि परमेश्वर रविदास एवं विकास कुमार बीकू के नेतृत्व में किया गया।
स्वास्थ्य कर्मी एमडी इजाइज अंसारी ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की बीपी, शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में स्वास्थ्य कर्मी रंगीन देवी, खीरू यादव, उषा देवी, नीलू कुमारी, बेबी कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



















Total Users : 1114969
Total views : 2932157