पुलिस ने डीटीओ को भेजा प्रतिवेदन, सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान रहेगा जारी
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कोयला लदे 13 हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच के दौरान सभी वाहनों के चालक बिना सीट बेल्ट लगाए और रैश ड्राइविंग करते पाए गए।
थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमरिया चौक के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले सभी 13 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



















Total Users : 1114993
Total views : 2932190