बरगद के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे पशु, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे वज्रपात की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रभावित पशुपालक परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
मुखिया राजेश कुमार साव ने बताया कि गांव से करीब चार सौ मीटर दूर मवेशी चर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मवेशी बरगद के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही आठों मवेशियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर भुइयां की चार गाय, प्रभु भुइयां का एक बैल, राजेश भुइयां की एक गाय, विकास रविदास की एक गाय तथा सरजू महतो के एक बैल की वज्रपात से मौत हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पशुपालन उनकी आय का प्रमुख साधन है। एक साथ आठ मवेशियों की मौत से परिवारों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।




















Total Users : 1115016
Total views : 2932221