Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लायंस क्लब के तीन पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रांची में आयोजित समारोह में किया गया चयन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला-लायंस इंटरनेशनल जिला 322A की 61वां कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह  रांची के बरियातू स्थित द मंडपम बिरला बगान चेसराय रोड में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जिला गवर्नर एमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार के नेतृत्व में नेपाल से पधारे फर्स्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार ने पूरे जिला कैबिनेट का विधिवत इंस्टॉलेशन कराया तथा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लायंस क्लब गुमला के लिए गर्व का क्षण रहा। क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं सचिव एमजेएफ डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने बताया कि क्लब के तीन सदस्यों को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
उन्होंने बताया कि लायन अशोक कुमार जायसवाल को साइट फर्स्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे जिला 322A के अंतर्गत आने वाले 95 लायंस क्लबों में व्यापक स्तर पर आई स्क्रीनिंग एवं नेत्र जांच अभियान का संचालन एवं समन्वय करेंगे।
वहीं लायन मुरली मनोहर प्रसाद को पूरे जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। उनका दायित्व विभिन्न क्लबों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक करना और संबंधित सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।
इसके अलावा एमजेएफ डॉ. शंकर लाल जाजोदिया को “प्लास्टिक हटाओ अभियान” के तहत कपड़े के थैले वितरण एवं बैग बैंक परियोजना का जिला दायित्व सौंपा गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
समारोह में लायंस क्लब गुमला के सचिव डॉ शंकर लाल जाजोदिया कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन संजय कुमार अग्रवाल, लायन मुरली मनोहर प्रसाद, लायन अशोक कुमार जायसवाल, लायन गुलाब चंद प्रसाद एवं लायन शिवलाल गोंझू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब के सदस्यों ने इसे गुमला क्लब के लिए सम्मान का विषय बताते हुए कहा कि जिला स्तर पर मिली इन जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं सेवा भावना के साथ निर्वहन किया जाएगा। यह जानकारी लायंस क्लब गुमला के पी आर ओ लायन हेमंत कुमार ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment