Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आयोग ने प्रशासनिक कार्रवाई की ली जानकारी, पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर दिया जोर

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में आयोग की टीम ने चतरा जिले का दौरा कर टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में हुई घटना की विस्तृत समीक्षा की। आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की सभी पात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

चतरा परिसदन भवन पहुंचने पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन एवं सदस्य क़ारी बरकत अली का उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में हुई घटना के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में घटना के सभी पहलुओं, अब तक की गई प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई तथा जांच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मृतक के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को बिना किसी विलंब के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा न जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (चतरा) जहूर आलम सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment