WhatsApp Group Join Now

गुमला -विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित गुमला नगर परिषद जलापूर्ति परियोजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 20 में एक Community Consultation Meeting (सामुदायिक परामर्श बैठक) उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।यह परियोजना > (JUIDCO) के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है तथा इसकी कार्यान्वयन एजेंसी गजा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
बैठक की शुरुआत गजा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कम्युनिटी रिलेशन मैनेजर चंदन कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं परिचय से किया गया।
बैठक में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को परियोजना के अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में प्रस्तावित जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य, कार्यान्वयन प्रक्रिया, सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन तथा कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में चन्दन कुमार द्वारा बताया गया कि परियोजना का उद्देश्य गुमला नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराना है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा तथा कार्य के दौरान आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्रभावित सड़कों एवं गलियों को यथासंभव पूर्व स्थिति में बहाल किया जाएगा।
उपस्थित नागरिकों ने परियोजना का स्वागत करते हुए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कार्य प्रारंभ होने से पूर्व स्थानीय लोगों को सूचना देने, कार्यस्थलों पर सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेडिंग लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का सुझाव दिया। नागरिकों ने परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
यह सामुदायिक परामर्श बैठक विश्व बैंक मिशन रिव्यू के अंतर्गत सामाजिक एवं सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं स्थानीय समुदाय के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना है।

















Total Users : 1114027
Total views : 2930825