सलाहारा–रंजीता के पास हुआ भीषण हादसा, गांव में पसरा मातम
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के पथरिया गांव निवासी रंजीत विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत सलाहारा–रंजीता के समीप हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत विश्वकर्मा किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सलाहारा–रंजीता के पास उनकी सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पथरिया गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।




















Total Users : 1107724
Total views : 2922356