Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फिजियोथेरेपी एवं होमियोपैथी क्लिनिक का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं, स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार की सुविधा

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब फिजियोथेरेपी और होमियोपैथी उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पुराने ज्ञानोदय विद्या मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर ‘एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक’ का शुभारंभ भूतपूर्व शिक्षक एवं ज्ञानोदय विद्या मंदिर के संचालक देवनन्दन प्रसाद एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

क्लिनिक में आधुनिक फिजियोथेरेपी उपकरणों के माध्यम से सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटने का दर्द, गठिया, साइटिका, लकवा एवं नस संबंधी समस्याओं का उपचार डॉ. सुलेखा कुमारी (बीपीटी) द्वारा किया जाएगा। जन्म से चलने या खड़े होने में असमर्थ बच्चों के पुनर्वास एवं उपचार की सुविधा भी यहां उपलब्ध रहेगी।

वहीं होमियोपैथी विभाग में डॉ. दीपिका मेहता (बीएचएमएस) द्वारा त्वचा रोग, खुजली, कील-मुंहासे, बाल झड़ना, सफेद दाग, ल्यूकोरिया, एलर्जी, बवासीर सहित विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि क्लिनिक के शुरू होने से पाण्डेयपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। क्लिनिक प्रबंधन ने लोगों से आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment