Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंटी नरेश दांगी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यायालय के वारंट पर हुई गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान सिंधवारी गांव निवासी नरेश दांगी, पिता स्वर्गीय दशरथ दांगी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर नरेश दांगी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान थाना के सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment