Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानवता की सेवा में समर्पित मारवाड़ी युवा मंच: रोहित खंडेलवाल ने 52वीं बार रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला: “रक्तदान महादान, जीवनदान” इस संकल्प को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, गुमला के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। मंच के सदस्य समाज और राष्ट्र हित के कार्यों में अपनी निरंतर सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, और इस बार यह तत्परता एक मासूम की जान बचाने के काम आई।सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक में एक बच्ची की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई थी, जिसे तत्काल A+ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही मारवाड़ी युवा मंच गुमला के रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल बिना देर किए अस्पताल परिसर पहुँचे और अपना रक्तदान किया।उल्लेखनीय है कि रोहित खंडेलवाल द्वारा किया गया यह 52वाँ रक्तदान था। उनके इस जज्बे और सेवा भाव की शहर भर में सराहना हो रही है। संकट की घड़ी में निस्वार्थ भाव से आगे आकर रक्तदान करने के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और साधुवाद दिया जा रहा है।मारवाड़ी युवा मंच का हर युवा राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है। हमारा प्रयास है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए।इस पुनीत कार्य के दौरान सदर अस्पताल के डॉक्टर सुनील राम, लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह संगीता कुजूर  मंजू किंडो मुख्य रूप से उपस्थित थे। अस्पताल प्रबंधन ने भी मारवाड़ी युवा मंच के इस निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित शहरी जलापूर्ति परियोजना अंतर्गत गुमला नगर परिषद जलापूर्ति परियोजना पर सामुदायिक परामर्श बैठक आयोजित* * हर घर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर होगा – रमेश कुमार चीनी उपाध्यक्ष नगर परिषद गुमला*

*गुमला जिले का सबसे महत्वपूर्ण विभाग खनन विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से अवैध तरीके से हो रही है बालू तस्करी – विभूति कुमार के सेवानिवृत्ति से बनी है ऐसी स्थिति* * ना तो चालान काटे जा रहे हैं और ना ही अवैध तरीके से बालू, मिट्टी, पत्थर उत्खनन में रोक लगाने में जिला टास्क फोर्स कमेटी रूचि ले रहे जबकि सरकार अवैध उत्खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है*

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत, 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर का लोकार्पण

सरकारी राशन में अपात्र लाभुकों पर शिकंजा, वर्षों से लिया लाभ तो अब होगी वसूली

मुख्य सड़क बदहाल, पांच पंचायतों के मुखियाओं ने डीसी से लगाई गुहार

Leave a Comment