Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, आदि के कार्यों की एसी ने की समीक्षा, कहा जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध चलाएं औचक वाहन जांच अभियान

On: August 17, 2023 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। गुरुवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, अभियोजन स्वीकृति एवं लंबित गिरफ्तारियों जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, आधारभूत संरचना, मेगा प्रोजेक्ट, भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन की समीक्षा बिन्दुवार की गई। समीक्षा के क्रम में सभी दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए एनएच 99 और एनएच 100 सड़क में लाईटिंग, रोड रिफलेक्टर, बोर्ड लगाने, सिमरिया, टंडवा एवं बगरा रोड में लाईटिंग के साथ-साथ सीसीटीवी लागाने का भी निर्देश दिया गया। परिसदन भवन एवं समाहरणालय के सामने नो पार्किंग का बोर्ड साफ-साफ अक्षरों में अंकित करते हुए लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एसडीपीओ चतरा एवं सिमरिया को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से सभी थाना प्रभारी को निर्देशित करेंगे की परिवहन कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से वाहनों की जांच हो। समय-समय पर विद्यालयों एवं कॉलेजो के छात्र-छात्राओं के बीच रोड सेफ्टी की जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। साथ ही कहा गया कि सभी थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ आपस में समन्वय स्थापित कर औचक वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। वहीं बैठक में शहर को जाम मुक्त करने हेतु सड़क किनारे (फुटपाथ) पर संचालित दुकान को शीघ्र हटाते हुए नवनिर्मित वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। सड़क किनारे सुखे पेड़ो को चिन्हित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। परियोजना क्षेत्र से निकलने वाली वाहन में आवश्यक रूप से तिरपाल ढका रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहन के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले, एनओसी, एफआरए, रैयती मान्यता, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारी को अपने स्तर से मामले की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं कोविड 19 से संबंधित लंबित प्रस्ताव की विवरणी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ मुमताज अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा बिपिन दुबे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, एसडीपीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, नपा के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, सभी संबंधित अंचल अधिकारी, परियोजनाओं के प्रबंधक समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

Leave a Comment