रांची जाने के दौरान सड़क हादसे में सरकारी कर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा। लोहरदगा से अपनी ड्यूटी पर रांची की ओर जा रहे एक सरकारी कर्मी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना बी.एस. कॉलेज रोड स्थित पुलिस पिकेट के समीप हुई, जहां उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे घायल हो गए।
घायल की पहचान अनुराग अमृत कुजूर (लगभग 45 वर्ष), पिता क्रिस्टो कुजूर, निवासी थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और ड्यूटी पर रांची जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक अनुराग अमृत कुजूर का सदर अस्पताल में इलाज जारी था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।




















Total Users : 1104074
Total views : 2917252