Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट का प्रयास विफल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार शाम हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया गया, जिसे दुकान संचालक की सूझबूझ और बहादुरी से विफल कर दिया गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर खत्री ज्वेलर्स पहुंचे और सोने की चेन देखने लगे। इसी दौरान दोनों ने चेन से भरी ट्रे उठाई और हथियार निकालकर उसे लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन सर्राफा व्यवसायी संजय खत्री ने साहस का परिचय देते हुए अपराधियों का डटकर मुकाबला किया। उनके विरोध के कारण बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग निकले।

घटना के बाद शहर के बीचों-बीच स्थित प्रतिष्ठित सर्राफा प्रतिष्ठान में हुई इस वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। सर्राफा व्यवसायियों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद शहर के सर्राफा कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नियमित पुलिस गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment