Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जरेडा सौर ऊर्जा प्लांट से बैट्री-इन्वर्टर चोरी का खुलासा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का सामान बरामद; अन्य की तलाश जारी

चतरा: लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित भंगिया गांव में झारखंड सरकार की जरेडा (JREDA) योजना के तहत स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट से बैट्री और इन्वर्टर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से चोरी की गई बैटरियों के 48 कवर तथा एक सोलर इन्वर्टर बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि भंगिया गांव में लगे सौर ऊर्जा प्लांट से असामाजिक तत्व बैट्री और इन्वर्टर चोरी कर ले गए हैं। सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मंधनिया गांव निवासी अरमान खान के घर में चोरी का सामान रखा हुआ है।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर अरमान खान को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में लावालौंग थाना में कांड संख्या 50/2026 दिनांक 29 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(5), 61(2), 351(2) एवं 316(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में एसआई वर्षा किस्कू, थाना सशस्त्र बल तथा स्थानीय चौकीदार भी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment