Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय में लाखों की चोरी, चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीसीटीवी, पांच कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इनवर्टर व साउंड सिस्टम ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी

कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित रामनगर उच्च विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह जब प्रधानाध्यापक और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर विद्यालय से सीसीटीवी सेट, पांच कंप्यूटर सेट, प्रोजेक्टर, इनवर्टर और साउंड सिस्टम सहित लाखों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सरकारी संस्था में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने विद्यालयों में रात्रि सुरक्षा बढ़ाने, नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment