दोपहिया व चारपहिया लाइसेंस के लिए लिए गए आवेदन, ग्रामीणों ने की सराहना
चतरा। चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत भवन में जिला परिवहन कार्यालय, चतरा के तत्वावधान में निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोपहिया (टू-व्हीलर) एवं हल्के मोटर वाहन (एलएमवी/फोर-व्हीलर) के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों एवं अन्य इच्छुक लोगों ने पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन जमा किए। परिवहन विभाग के कर्मियों ने आवेदकों को लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम तरीके से पूरा कराया गया।
स्थानीय लोगों ने पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हुई। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग से भविष्य में भी पंचायत स्तर पर ऐसे जनहितकारी शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही आसानी से मिल सके।
News Scale संवाददाता : सम्राट पाठक





















Total Users : 1120897
Total views : 2939904