Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा मंडल की प्रवासी कार्यकर्ता बैठक संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई चर्चा

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल द्वारा प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव ने किया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं बैठक प्रभारी श्रीमती रूबी वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, राजेंद्र दांगी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, मंडल महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू कुमार साव, मंडल मंत्री लालधारी यादव सहित भाजपा गिद्धौर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment