Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीपीडीपी प्रशिक्षण का समापन, ग्रामसभा के माध्यम से तैयार होगी विकास योजना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को जीपीडीपी ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के निर्माण हेतु आयोजित दो दिवसीय ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक कुमारी अनिता यादव एवं सुरेश प्रसाद राणा ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सेवकों एवं जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों को आगामी ग्रामसभाओं के आयोजन और विकास योजनाओं के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 से प्रत्येक पंचायत में ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों की सहभागिता से विकास योजनाओं का चयन किया जाएगा।

प्रशिक्षकों ने कहा कि ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों की सभी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाए और उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाए, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार हो सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण तरीके से ग्रामसभा आयोजित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव, पहरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, बारीसाखी पंचायत की मुखिया सुमीरा देवी, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, प्रियंका प्रिया, खुशबू लता, जनसेवक उज्ज्वल कुमार सिंह, रोजगार सेवक निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार, पार्वती देवी तथा जेएसएलपीएस की बीआरपी बिजया रजक सहित दर्जनों महिला प्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment