Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर फल्गु नदी उद्गम स्थल पर चला स्वच्छता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

सिमरिया (चतरा)। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली की त्रैमासिक जन-जागरूकता कार्ययोजना के तहत मंगलवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सिमरिया प्रखंड स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीणों, फल्गु नदी उद्गम समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्गम स्थल की साफ-सफाई से की गई। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिमरिया की छात्राओं ने विद्यालय से फल्गु नदी उद्गम स्थल तक पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

रैली के उपरांत उद्गम स्थल पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रोहन साहू, जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहू, मुखिया नरेश साहू, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों के सदस्यों, विभिन्न विभागों के कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment