Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कंपनी की कथित लापरवाही ने उजाड़ दिया परिवार: करंट दौड़ रहे स्टे तार की चपेट में आने से तीन बच्चों के पिता की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कंपनी की कथित लापरवाही ने उजाड़ दिया परिवार: करंट दौड़ रहे स्टे तार की चपेट में आने से तीन बच्चों के पिता की मौत

लोहरदगा: कैरो थाना क्षेत्र के सढाबे डुमर टोली निवासी प्रेमलाल महतो (33 वर्ष) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कुछ वर्ष पहले एक कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आरोप है कि ट्रांसफार्मर का स्टे तार करंट की चपेट में था। शुक्रवार को प्रेमलाल महतो अपनी गाय को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गाय अचानक घबरा गई और तेजी से भागने लगी। ग्रामीणों का मानना है कि संभव है गाय को पहले ही करंट का आभास हो गया हो, इसलिए वह डरकर भागी। लेकिन प्रेमलाल को इसका अंदाजा नहीं था। वह गाय को पकड़ने और वापस लाने के लिए उसके पीछे दौड़े और अनजाने में करंट प्रवाहित स्टे तार के संपर्क में आ गए।

करंट इतना तेज था कि प्रेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। एक पल में तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह घटना खेत में लगाए गए किसी कथित “चाइनीज तार” से नहीं हुई, बल्कि ट्रांसफार्मर के स्टे तार में करंट आने के कारण हुई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment