Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

ट्रक छूटने और कर्ज के तनाव में 43 वर्षीय चालक ने लगाई फांसी, अकेलेपन का हो गया था शिकार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ट्रक छूटने और कर्ज के तनाव में 43 वर्षीय चालक ने लगाई फांसी, अकेलेपन का हो गया था शिकार

​सेन्हा (लोहरदगा): सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी 43 वर्षीय सुदीन अंसारी (पिता: हुसैन अंसारी) ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

​कमाई बंद होने से बढ़ा आर्थिक संकट:

परिजनों ने बताया कि सुदीन माइंस में एक ट्रक का ड्राइवर था और उसी से उसके परिवार का गुजारा चलता था। लेकिन किसी कारणवश उसकी ड्राइवरी छूट गई, जिससे घर की कमाई पूरी तरह बंद हो गई। उधारी और लोन का बोझ होने के कारण वह गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में घिर गया था।

​अकेलेपन में खुद से बातें करने लगा था सुदीन:

तनाव का असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता जा रहा था। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह काफी अकेलेपन में रहने लगा था और अकेले में ही खुद से कुछ न कुछ बातें करता रहता था। वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उसके जुआ खेलने की आदत की बात भी सामने आ रही है, जिसने उसकी आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ दिया था।

​पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा:

घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment