Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.540 किलो अफीम व 293.900 किलो डोडा बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये, एक तस्कर गिरफ्तार; नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव में चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद 7.540 किलोग्राम अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि 24 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि तेगम गांव निवासी जलेश कुमार (पिता- फुलेश्वर महतो) अपने घर में अवैध रूप से व्यापार के उद्देश्य से अफीम एवं डोडा छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7.540 किलोग्राम अफीम, 293.900 किलोग्राम डोडा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। मौके से आरोपी जलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या 52/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 18, 27 एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार मंडल सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment