Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाबा बर्फानी के दरबार को निकला आस्था का कारवां

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

36 श्रद्धालुओं का दल अमरनाथ यात्रा पर रवाना, मंगल सिंह भोगता बोले— अध्यात्म से ही मिलती है मन की शांति

गुमला। भाजपा नेता एवं समाजसेवी मंगल सिंह भोगता के नेतृत्व में 36 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार शाम बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। पालकोट रोड स्थित सिंह जी के ढाबा के समीप आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शम्मी जी, भाजपा नेता निर्मल गोयल, रमेश राम, संजय वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

इस अवसर पर मंगल सिंह भोगता ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में मन की शांति जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है और यह केवल अध्यात्म के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही जीवन सार्थक है और जिन भक्तों को बाबा बुलाते हैं, वही उनके दरबार तक पहुंच पाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर वर्ष अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को अमरनाथ सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाए, ताकि लोगों में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक आस्था का विस्तार हो।

श्रद्धालुओं का दल गुमला से मधुकर बस द्वारा शाम 6 बजे टोरी स्टेशन के लिए रवाना हुआ, जहां से रात 10 बजे उनकी जम्मू तवी के लिए ट्रेन निर्धारित है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शम्मी जी और भाजपा नेता निर्मल गोयल ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ, बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

यात्रा दल में प्रमुख रूप से शंभू सिंह, रायजित साहू, अजीत कुमार, मनोज चौधरी, राहुल मिश्रा, वैष्णवी सिंह, देवकी देवी, रिझेन देवी, चांदनी सिंह, पायल कुमारी, देवत मनी देवी, बिरसमुनी देवी सहित कुल 36 श्रद्धालु शामिल हैं।

यात्रियों को विदा करने के दौरान राधेश्याम कुशवाहा, रमेश राम, नीरज कुमार, प्रवीण प्रधान, दीपक कुमार सिंह, खुशबू सिंह, अनीश कुमार, मंजू कुमारी, संजय वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित शहरी जलापूर्ति परियोजना अंतर्गत गुमला नगर परिषद जलापूर्ति परियोजना पर सामुदायिक परामर्श बैठक आयोजित* * हर घर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर होगा – रमेश कुमार चीनी उपाध्यक्ष नगर परिषद गुमला*

*गुमला जिले का सबसे महत्वपूर्ण विभाग खनन विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से अवैध तरीके से हो रही है बालू तस्करी – विभूति कुमार के सेवानिवृत्ति से बनी है ऐसी स्थिति* * ना तो चालान काटे जा रहे हैं और ना ही अवैध तरीके से बालू, मिट्टी, पत्थर उत्खनन में रोक लगाने में जिला टास्क फोर्स कमेटी रूचि ले रहे जबकि सरकार अवैध उत्खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है*

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत, 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर का लोकार्पण

सरकारी राशन में अपात्र लाभुकों पर शिकंजा, वर्षों से लिया लाभ तो अब होगी वसूली

मुख्य सड़क बदहाल, पांच पंचायतों के मुखियाओं ने डीसी से लगाई गुहार

Leave a Comment