Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लगा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

15 आवेदकों को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया संदेश

कुंदा (चतरा)। ग्रामीणों को घर के समीप ही परिवहन विभाग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को कुंदा पंचायत कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।

शिविर के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। शेष आवेदनों की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है।

इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से बचाना है। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जा सकेगा।

शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, मोटर वाहन निरीक्षक नीरज कुमार, ऑपरेटर राजेश, सुभाष, रविंद्र सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment