रैली, जागरूकता रथ और सूचना स्टॉल के माध्यम से परिवार नियोजन का दिया गया संदेश
सिमरिया (चतरा)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल, सिमरिया में जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। रैली रेफरल अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर सिमरिया चौक तक गई और पुनः अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई।
अस्पताल परिसर में सूचना एवं परामर्श स्टॉल भी लगाया गया, जहां लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को छोटे परिवार के लाभ तथा सुरक्षित मातृत्व के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के समग्र विकास के सामने एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों से छोटे परिवार की अवधारणा अपनाने, परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।























Total Users : 1069358
Total views : 2868099