Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

साधु बनकर घर पहुंचे, महिला को झांसा देकर जेवर ठगे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने तीन शातिर ठगों को दबोचा, चोरी का आभूषण बरामद

हजारीबाग। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में साधु के वेश में लोगों को झांसा देकर जेवर ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी गई सोने की जीतिया माला समेत अन्य आभूषण बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को हुरहुरु निवासी गुड़िया देवी के घर तीन व्यक्ति साधु बनकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने धार्मिक बातों में उलझाकर महिला को बहला-फुसलाया और सोने का जीतिया लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान शेख भिखारी अस्पताल के समीप एक ऑटो में सवार तीन संदिग्ध साधुओं को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का जीतिया तथा अन्य आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मल्टेरी लाकोर, अविनेश लाकोर एवं तितिर लाकोर, सभी निवासी रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का जीतिया माला तथा सोने जैसे दिखने वाले सात छोटे लॉकेट भी बरामद किए हैं। इस संबंध में बड़ा बाजार थाना कांड संख्या 146/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति, विशेषकर साधु या धार्मिक वेशभूषा में आने वाले लोगों के झांसे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment