Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देसी रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

बरही (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोईधमना में अवैध हथियार एवं कारतूस की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (जेएच-02एएम-5798) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर मोटा मुनाफा कमा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधेश्याम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा से प्राप्त इनपुट के आधार पर रसोईधमना में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर सोहेल उर्फ राजा बाबू, पिता युसुफ अंसारी, निवासी रसोईधमना, थाना बरही, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर से कम कीमत पर अवैध हथियार खरीदकर हजारीबाग जिले में अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की है।

बरामद सामान: एक देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल (जेएच-02एएम-5798)

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधेश्याम किशोर, थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित बरही थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment