Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की पहल से संवेदनशील स्थलों पर बने स्पीड ब्रेकर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनएच-22 समेत कई स्थानों पर कम होगी रफ्तार, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

हंटरगंज (चतरा)। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हंटरगंज थाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए एनएच-22 सहित थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार की पहल पर किए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण इन स्थानों पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

जानकारी के अनुसार हंटरगंज बाजार, डुमरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप, जजलो मोड़ तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इन स्थानों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग एवं आम राहगीरों का आवागमन होता है, जिससे सड़क पार करना काफी जोखिम भरा था।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि स्पीड ब्रेकर लगाने का उद्देश्य वाहन चालकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और स्पीड ब्रेकर के समीप वाहन की रफ्तार धीमी रखने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पहल का स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर बनने से बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए सड़क पार करना पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित हो गया है। उनका मानना है कि इससे तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीडीसी को दी गई भावभीनी विदाई: सेवाकाल के अनुभवों को किया साझा; उपायुक्त ने दी सुखद व मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं

देवी मंडप में शिव गुरु गोष्ठी की धूम: सैकड़ों भक्तों ने ली गुरु दीक्षा; पाठी ने समझाए शिव भक्ति के तीन अटूट सूत्र

सरकारी आवास की आस में जर्जर घर में गुजर रही बुजुर्ग विधवा की जिंदगी

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 8 वर्षीय मासूम, सांप काटने के बाद अस्पताल की जगह झाड़-फूंक में गंवाया कीमती समय

दोहरा हत्याकांड: अवैध इश्क में रोड़ा बनी सास और मासूम देवर की बेरहमी से हत्या; बहू और प्रेमी 24 घंटे में गिरफ्तार

आकाशीय बिजली का कहर: दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत; मानसून की आसमानी विभीषिका से परिवार में पसरा मातम

Leave a Comment