Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्नेह मिलन समारोह का भावपूर्ण आयोजन संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा -शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर (उच्च विद्यालय)लोहरदगा के सभागार में बुधवार को “स्नेह मिलन समारोह–2026” का आयोजन अत्यंत गरिमामय, भावपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिवार के प्रति समर्पित आचार्यों एवं सहयोगियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता तथा स्नेह की भावपूर्ण अभिव्यक्ति करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल,प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल,सचिव अजय प्रसाद,सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे , विद्या मंदिर प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा , एवं सेवा निवृत्त आचार्य दिनेश प्रसाद आचार्या मधुमिता शर्मा, आचार्या अनीता देवी के चंदन-वंदन, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कराया गया। मंच संचालन नीलिमा सिंह ने किया।

स्नेह समारोह में उपस्थित संगीत आचार्या सुप्रिया दीदी द्वारा विदाई गीत ने सभी की आंखें नम कर दीं। विद्यालय के आचार्य प्रमेंद्र सिंह , मंजू दीदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यालय परिवार की एकता, सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को जीवन का आधार बताया। प्रशस्तिपत्र का वाचन सचिव महोदय अजय प्रसाद जी के द्वारा सम्मानित व्यक्तियों के योगदान का भावपूर्ण उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा दशम की बहन निधि शर्मा के द्वारा अपना अनुभव साझा किया।

मधुमिता शर्मा, अनिता देवी एवं दिनेश सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय से जुड़ी मधुर स्मृतियों को याद किया। मुख्य अतिथि एवं प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की सशक्त कार्यशाला है।” प्रबंधकारिणी

समिति के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित अतिथियों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री शशिधर लाल अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में सभी को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। श्यामसुंदर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment