Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लायंस क्लब गुमला द्वारा डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का भव्य सम्मान*   *सत्र 2026-27 का शुभारंभ सेवा कार्य से*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
*गुमला- लायंस क्लब गुमला द्वारा नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिन आज सदर अस्पताल, गुमला के सभागार कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्टर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्य तरीके से मनाया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि गुमला के सिविल सर्जन* थे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन पदम साबू* ने की।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने *सदर अस्पताल के 15 चिकित्सकों को पौधा देकर एवं शॉल ओढ़ाकर* सम्मानित किया गया।
*मुख्य अतिथि सिविल सर्जन* ने अपने संबोधन में कहा, _”लायंस क्लब गुमला द्वारा डॉक्टर्स डे पर हमें सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। डॉक्टर और समाजसेवी संस्थाएं दोनों का उद्देश्य एक ही है – मानव सेवा। लायंस क्लब का यह सहयोग हमें और ऊर्जा देता है।”_
*क्लब अध्यक्ष लायन पदम साबू* ने कहा, _”डॉक्टरों की सेवा का मोल आम जनता नहीं समझ पाती। डॉक्टर दिन-रात मेहनत करते हैं, अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, उसके बावजूद निःस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करते हैं। इसलिए सभी से आग्रह है कि डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त कीजिए और डॉक्टर की सेवा शांतिपूर्वक लीजिए। उनके साथ किसी तरह का वाद-विवाद न करें।”_
*पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक जायसवाल* ने कहा, _”डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप हैं। कोविड महामारी में आप लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों जिंदगियां बचाई। लायंस क्लब गुमला सदैव चिकित्सकों एवं सदर अस्पताल के साथ खड़ा है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु आज सभी को पौधा भेंट किया गया है।”_
कार्यक्रम की *सम्पूर्ण व्यवस्था क्लब के सचिव एमजेएफ लायन शंकर लाल जोजोदिया* द्वारा की गई थी। अपरिहार्य कारणों से वे स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन अपनी जवाबदेही उन्होंने बखूबी निभाई।
इस अवसर पर *क्लब के कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल एवं पूर्व सचिव लायन योगेन्द्र प्रसाद साहू* *उपाधीक्षक डॉक्टर अनुपम किशोर डॉ राहुल देव डॉक्टर शकुंतला मुर्मू डॉक्टर कृष्ण प्रसाद डॉक्टर केके मिश्रा डॉ सुनील राम डॉक्टर सतना प्रसाद डॉक्टर शाजिया खातून डॉ अनूप शिल्पी खालको एसीएमओ डॉक्टर समरी डॉक्टर जमुना कुमारी डॉक्टर गणेशाराम डॉ प्रतिभा नूतन मिंस डॉ निर्मला मुंडा* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष ने बताया कि *वर्ष 2026-27 का शुभारंभ डॉक्टर्स डे जैसे पुनीत कार्य से* किया गया है। कल दिनांक 02 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित शहरी जलापूर्ति परियोजना अंतर्गत गुमला नगर परिषद जलापूर्ति परियोजना पर सामुदायिक परामर्श बैठक आयोजित* * हर घर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर होगा – रमेश कुमार चीनी उपाध्यक्ष नगर परिषद गुमला*

*गुमला जिले का सबसे महत्वपूर्ण विभाग खनन विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से अवैध तरीके से हो रही है बालू तस्करी – विभूति कुमार के सेवानिवृत्ति से बनी है ऐसी स्थिति* * ना तो चालान काटे जा रहे हैं और ना ही अवैध तरीके से बालू, मिट्टी, पत्थर उत्खनन में रोक लगाने में जिला टास्क फोर्स कमेटी रूचि ले रहे जबकि सरकार अवैध उत्खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है*

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत, 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर का लोकार्पण

सरकारी राशन में अपात्र लाभुकों पर शिकंजा, वर्षों से लिया लाभ तो अब होगी वसूली

मुख्य सड़क बदहाल, पांच पंचायतों के मुखियाओं ने डीसी से लगाई गुहार

Leave a Comment