बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
गिद्धौर (चतरा)। न्यूज स्केल लाइव, संवाददाता
गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय सचिव विनोद पांडेय का प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर केंद्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि वे हजारीबाग से चतरा में आयोजित बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर में रुककर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा की सक्रिय कार्यशैली एवं संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं एकजुटता बढ़ी है।
मौके पर परमेश्वर दांगी, संजीव कुमार, प्रखंड सचिव देवदीप पासवान, वरिष्ठ नेता देवनारायण दांगी, उपेंद्र कुमार दांगी, राजेश कुमार दांगी सहित बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















Total Users : 1041959
Total views : 2829943