WhatsApp Group Join Now

गुमला -झालसा रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला अजीत कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वाधान में स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया जो विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक गुमला के परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें स्थानीय महिलाएं ,युवा एवं वरिष्ठ नागरिक ,पीएलवी, बैंक मैनेजर एवं कर्मचारी ,ऋण धारकों एवं अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की प्रभारी अध्यक्ष शिव कुमार सर ने भी वर्चुअल मोड के माध्यम से उपस्थित रहे । सभा को संबोधित करते हुए स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि यह जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित सुलभ एवं कम खर्चीले समाधान का एक बेहद प्रभावी मंच है । इसके माध्यम से पक्षकार न्यायालय की लंबी और पेचिदा कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान पा सकते हैं । श्री सिंह ने बताया कि स्थाई लोक अदालत में विभिन्न जन उपयोगी सेवाओं जैसे बैंकिंग, बीमा ,बिजली ,जल आपूर्ति, एवं नगर निगम , डिस्पेंसरी ,डाक सेवा, इंश्योरेंस, टेलीफोन, अन्य सार्वजनिक उपयोगिताएं से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है । तथा समझौते के माध्यम से मामले का निष्पादन किया जाता है । उन्होंने विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजकुमार गुप्ता ने भी स्थायी लोक अदालत के संबंध में लोगों को जानकारी दी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रमुख डी एन ओहदार ने भी स्थायी लोक अदालत की विशेषता के बारे में बताया तथा उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करना हीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है । कार्यक्रम में लोगों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर वे सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला अथवा स्थायी लोक अदालत गुमला से संपर्क कर निशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।





















Total Users : 1029350
Total views : 2812363