WhatsApp Group Join Now

गुमला:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर आज शनिवार को *योग परिवार गुमला* के द्वारा एक विशाल प्रभात रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे *बिरसा मुंडा पार्क* से हुई। भारी संख्या में योग परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्य हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए।
रैली बिरसा मुंडा पार्क से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए *टावर चौक* पहुंची और पुनः वापस बिरसा मुंडा पार्क में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में योग परिवार के सदस्य “योग करें, भारत माता की जय, वंदे मातरम, करें योग रहें निरोग” के नारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे शहर का वातावरण योगमय हो गया।
*योग का संदेश दिया गया:*
रैली के दौरान आम जनता को यह संदेश दिया गया कि *”योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।”* बताया गया कि नियमित योग से शरीर की कठिनाइयां दूर होती हैं, बीमार पड़ने की संभावना कम रहती है और यदि कोई बीमारी है तो वह आगे नहीं बढ़ पाती।
*पदाधिकारियों का संबोधन:*
रैली के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में *अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जायसवाल* ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
*सचिव महोदय**संजय साहू*ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बताया कि योग परिवार आगे भी निशुल्क योग शिविरों का आयोजन करता रहेगा।
*कोषाध्यक्ष* *शंकर लाल जाजोदिया* ने कहा कि योग सबसे सस्ती और प्रभावी दवा है। नियमित योग से अस्पताल का खर्च बचेगा और “निरोग गुमला” का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रणधीर वर्मा, जयकांत राय, विशाल कुमार बिट्टू, शिवप्रसाद चौधरी, गुलाबचंद प्रसाद, संजय सिंह, कृष्णा सोनी, रतन जी, योगेंद्र प्रसाद साहू, लाल बाबू, जिला अध्यक्ष पतंजलि योग समिति रुपेश सोनी, शशि किरण जयसवाल, सरिता देवी, रविंदर कौर, रेखा चौधरी अनुराधा प्रसाद कांति देवी, पम्मी सिंह, गुंजा देवी, जय श्री बड़ाईक, उषा गुप्ता, और शहरवासी उपस्थित थे।






















Total Users : 1028953
Total views : 2811778