मुहर्रम को लेकर भंडरा थाना में 18 जून को शांति समिति की बैठक, सभी समुदायों से सहयोग की अपील
सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने पर होगा मंथन, थाना प्रभारी ने की शिरकत की अपील_
भंडरा । आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दिनांक 18 जून 2026, दिन गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित की जाएगी.थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक में शांति समिति के सदस्य, पत्रकार बंधु, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्ति एवं आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, जुलूस के रूट, समय-सारणी, डीजे-साउंड पर रोक, अफवाहों से बचाव, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से सादर अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर भंडरा थाना परिसर में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि हमारे क्षेत्र में मुहर्रम पर्व आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।



















Total Users : 1023582
Total views : 2804623