*उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं*
================
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम (जनता दरबार) में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में लोगों ने रास्ता विवाद, बैंक खाते से राशि निकासी, विद्यालय में नामांकन, अवैध निर्माण, राशन कार्ड से नाम हट जाने, घर क्षतिग्रस्त होने, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, सिंचाई हेतु विद्युत व्यवस्था, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, भूमि म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पेयजल एवं तालाब जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निर्धारित समयावधि में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाएगी।





















Total Users : 1023536
Total views : 2804548