Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

On: June 13, 2026 8:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू*

=============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत ऐसे विद्यार्थियों का आधार नामांकन किया जाएगा जिनका आधार कार्ड अब तक नहीं बना है। साथ ही 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के आधार संबंधी लंबित कार्यों का निःशुल्क निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि आधार से संबंधित अद्यतन जानकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं छात्र हित से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। इसलिए सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक एवं संबंधित विभाग इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाने में सहयोग करें।

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार सत्यापन एवं आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट समय रहते अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी पात्र विद्यार्थी को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिले में इस अभियान को उच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कौलेश्वरी धाम में बड़ा बदलाव: वर्षों बाद बहाल हुई नियमित बिजली; जगमगा उठा मां का दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

लाल आतंक के गढ़ में कानून का राज, जांबाज थाना प्रभारी को मिला सम्मान: आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा

खैरागढ़ के रियासत कालीन राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब: समग्र ब्राह्मण परिषद् की मातृ शक्तियों ने पुरुषोत्तम मास में किया भव्य दीपदान

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

विश्व रक्तदान दिवस के  अवसर में मारवाड़ी युवा मंच ने 30 यूनिट रक्तदान किया*

Leave a Comment