WhatsApp Group Join Now

गुमला -ब्लड बैंक परिसर गुमला मे मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा के तत्वाधान से रक्तदान शिविर लगाया गया. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने *30यूनिट रक्तदान* किया. इससे रक्तअधिकोष में रक्त की उपलब्धता बढ़ी.अब मरीजो को आसानी से रक्त मिल सकेगा.इस शिविर का शुभारंभ एडिशनल कलेक्टर द्वारा किया गया.उन्हें मारवाड़ी युवा मंच गुमला के रोहित खंडेलवाल द्वारा पुस्पगुच्छ दे कर स्वागत किया गया.जिले के सारे रक्तदाताओं को एडिशनल कलेक्टर महोदय ने धन्यवाद देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया.उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही किसी जरूरतमंद को नया जीवन दिया जा सकता है.
शिविर में रक्तदान अशोक त्रिपाठी, नटवरलाल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, सत्यम महेश्वरी, अखिलेश शंकर साहू,मनीष कुमार, प्रियंका महेश्वरी, निकिता अग्रवाल, निखिल नसरिया ,नेहा नजरिया, सौरभ साहू,प्रेमनाथ साहू,किशन कुमार, अमन वर्मा,छोटू कुमार मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने भी रक्तदान किया एवं और लोगों को भी जागृत किया.इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल ,और प्रेरणा शाखा के अंचल अग्रवाल जी और भूषण नर्सरिया का मुख्य योगदान रहा है.


















Total Users : 1020709
Total views : 2800560