Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में उपायुक्त ने विद्युत विभाग की दो प्रमुख योजनाओं; मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना एवं संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ऐसे टोले जहां आज भी विद्युतीकरण की योजना नहीं पहुंची है, वहां यदि पहुंच पथ उपलब्ध है तो जुलाई माह तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच पथ उपलब्ध नहीं है, वहां विशेष प्रकार के पोल एवं अन्य तकनीकी विकल्पों के माध्यम से विद्युतीकरण कार्य कराने हेतु विभागीय स्तर पर आवश्यक अनुमति प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नए चिन्हित गांवों एवं टोलों का भौतिक सत्यापन करते हुए वहां विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

 

बैठक में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए।ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जाए।

बैठक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में विद्युत प्रमंडल लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साबिर अंसारी , सहायक अभियंता जीशान अहमद, अजु कच्छप एवं नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment