लोहरदगा।–भंडरा प्रखंड के गडरपो पंचायत के धनामुन्जी ग्राम की रहने वाली झिबी उराँव एवं उनके पति सुकरा उराँव का आज मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (SSSOAPS) स्वीकृत हो गया। गांव के मुखिया सुमित उराँव एवं प्रखंड कार्यालय के जनसेवक प्रभात उराँव जब दोनों का पेंशन स्वीकृति पत्र लेकर उनके घर पहुंचे तब दोनों का खुशी का ठिकाना ना रहा। पति-पत्नी दोनों को जुलाई माह 2026 से प्रतिमाह पेंशन की राशि सरकार की ओर से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
ज्ञात हो कि आवेदिका झिबी उराँव शुक्रवार 5 जून 2026 को ही उपायुक्त संदीप कुमार मीना के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंची थीं। जिस पर उपायुक्त ने जल्द समाधान की बात करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी को अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्रता के आधार का सत्यापन कराते हुए पेंशन की स्वीकृति प्रदान की।





















Total Users : 1005481
Total views : 2779879