लोहरदगा में चौकीदार छेदू उरांव का निधन हुआ, जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
निंगनी कुंबाटोली में शोक की लहर, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निंगनी कुंबाटोली निवासी एवं कार्यरत चौकीदार छेदू उरांव का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों, सहकर्मियों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त रहा। दिवंगत छेदू उरांव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव से विधिवत रूप से संपन्न किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। पार्थिव शरीर को घर से श्मशान घाट तक ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, चंद्रदीप मेहता, मुकेश कुमार, हकीमुल अंसारी, सहाय खलखो सहित कई कर्मी शामिल रहे। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, शाखा लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और सरकारी प्रावधान के अनुसार सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है, साथ ही आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की अपील भी की गई है।
ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने दिवंगत छेदू उरांव के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निगनी पंचायत की मुखिया मुन्नी उरांव, वार्ड सदस्य श्रीमंती उरांव, जीवनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





















Total Users : 1005481
Total views : 2779879