Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें” *-उपायुक्त संदीप कुमार मीना*

On: June 3, 2026 4:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

 

लोहरदगा।-विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर आज नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण किया जाए।

 

उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए तथा प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

 

*बीएलओ को कराया गया हैंड्स ऑन*

 

प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के मैंपिंग का हैंड्स ऑन करा कर प्रशिक्षण दिया गया और उनके शंकाओं का निवारण किया गया। उपायुक्त ने मैपिंग का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि हर बीएलओ और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शत-प्रतिशत सही जानकारी के आधार पर कार्य संपन्न करे।

 

आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर की प्रक्रिया, सत्यापन के मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

 

_आज के प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अंचल अधिकारी किस्को अजय कुमार, अंचल अधिकारी कुडू संतोष उराँव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो छंदा भट्टाचार्य  पर्रिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी भंडरा दुर्गा कुमार व बड़ी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment