Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

On: May 30, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी*

…….

*तम्बाकू सेवन से दूर रहने की अपील, हस्ताक्षर अभियान में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया भाग*

=============

*लोहरदगा।*

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर जिले में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जिलेवासियों से तम्बाकू एवं तम्बाकूजनित उत्पादों के सेवन से दूर रहने की अपील की।

 

उपायुक्त ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर तम्बाकू मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

 

जागरूकता रथ के माध्यम से तम्बाकू निषेध से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

*चलाया गया हस्ताक्षर अभियान*

 

आज समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान No tobacco अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला वरीय व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, सहिया एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

*उपायुक्त ने दिलायी शपथ*

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने जिला के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला, हुक्का, ई-सिगरेट, वेपिंग तथा अन्य नशीले एवं व्यसनी उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

शपथ के दौरान उपायुक्त ने कहा कि तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं तथा युवाओं और बच्चों को इनकी लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपने परिवार, कार्यस्थल एवं समाज में तम्बाकू मुक्त वातावरण बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अन्य गंभीर रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने, तम्बाकू नियंत्रण संबंधी कानूनों का सम्मान करने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ झारखंड-भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी, सहिया व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अधिवेशन में उमड़ा हजारों श्रमिकों का जनसैलाब

​भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला गंभीर रूप से घायल; थाना प्रभारी ने पहुँचाया अस्पताल

मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन, 26 केसों का किया गया निष्पादन, 14,80,000 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ,माहवारी पर खुलकर संवाद एवं प्रचार प्रसार करने की अपील

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की नगर परिषद की समीक्षा, दिये निदेश

कॉलेज में एनएसयूआई का प्रदर्शन: भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी और सफाई की मांग, प्राचार्य को सौंपा 4 सूत्री ज्ञापन

विधायक और सांसद स्वार्थ की राजनीति न करें और चुप्पी तोड़ समाधान की पहल करे – मिशन बदलाव * गुमला में यदि 113 करोड़ रुपए की अमृत मिशन 2.0 पर ब्रेक लगता है तो गुमला की जनता पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे*

बालू माफियाओं का तांडव: सीओ के साथ बदसलूकी, प्रशासनिक टीम को घेरकर जबरन छुड़ा ले गए जब्त दो ट्रैक्टर

बड़ा हादसा: नदी पर बन रहे पुल की स्लैब व शटरिंग गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

Leave a Comment