Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की नगर परिषद की समीक्षा, दिये निदेश

On: May 30, 2026 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, लोहरदगा।*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या : 275/2026*

*दिनांक : 30.05.2026*

==============

*”शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करें, कचरा का उठाव नियमित हो”*

………………………………..

*”शहर की सड़कें अच्छी हों, जर्जर पथों की कराएं मरम्मति”*

………………………………

*”सभी चौक-चौराहे साफ रहें”*

………………………

*”खराब पड़ी स्ट्रीट लाईट की कराएं मरम्मति”*

……………………………….

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की नगर परिषद की समीक्षा, दिये निदेश*

———————

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज नगर परिषद की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की। बैठक में उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा उठाव का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शहर के चौक-चौराहों की नियमित साफ-सफाई हो। नगर परिषद के अधीन जितनी सड़कें हैं वे सभी दुरूस्त रहें। अगर सड़कें टूटी-फूटी हैं तो उनकी मरम्मति करा ली जाए। पार्क व तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। कहीं भी गंदगी दिखाई ना दे।

 

*खराब स्ट्रीट लाईट को ठीक कराने का निदेश*

 

उपायुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्र में कोई भी क्षेत्र अंधेरे की स्थिति में ना रहे। अगर स्ट्रीट लाईट कहीं खराब पड़ी हैं तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाए। सभी निदेशित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

 

*पेयजलापूर्ति सुचारू रखें*

 

उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित हो, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की जल संकट की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम एवं बढ़ती जल मांग को देखते हुए पेयजलापूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं भी पेयजल से संबंधित शिकायतें प्राप्त हों, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए। पाइपलाइन क्षति, जल रिसाव अथवा मोटर एवं पंप संबंधी तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

 

*नए शहरी पेयजलापूर्ति योजना की समीक्षा*

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत जुडको द्वारा नए शहरी पेयजलापूर्ति योजना में कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई।संबंधित एजेंसी जुडको के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नए शहरी पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत जुडको द्वारा चार एसआरआर निर्माण कार्य, इंटेक एवं वीयर (weir) निर्माण कार्य मे भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)*

 

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभुकों ने अपना आवास पूर्ण नहीं कराया है वे अपना आवास निर्माण पूर्ण कराएं। जो किस्त की राशि ले चुके हैं और अब अपना आवास नहीं बनाना चाहते हैं उन्हें नोटिस निर्गत करते हुए दी गयी राशि की वसूली करें। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2022-23 तक की योजना की समीक्षा की और अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने का निदेश दिया।

उपायुक्त ने बैठक में 15वें वित्त, 14वां वित्त, नागरिक सुविधा से ली गयी योजनाओं व इसके प्रगति की समीक्षा की।

 

*राजस्व*

 

उपायुक्त ने नगर परिषद को होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स, किराये की दुकान, ट्रेड लाइसेंस, सार्वजनिक शौचालय, उद्यान, होर्डिंग, सैरात आदि के जरिये होनेवाली आय की जानकारी ली और राजस्व बढ़ाने के लिए अपने सभी स्त्रोंतों के इस्तेमाल का निदेश दिया।

 

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद ने नगर परिषद में मौजूद घरों व वहां पेयजलापूर्ति की स्थिति, नगर क्षेत्र में साफ-सफाई हेतु उपलब्ध मानव संपदा, मशीनों की उपलब्धता, तकनीकी कर्मी आदि की विस्तृत जानकारी दी।

 

आज की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुक्ति किड़ो, नगर प्रबंधक, जुडको के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अधिवेशन में उमड़ा हजारों श्रमिकों का जनसैलाब

​भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला गंभीर रूप से घायल; थाना प्रभारी ने पहुँचाया अस्पताल

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन, 26 केसों का किया गया निष्पादन, 14,80,000 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ,माहवारी पर खुलकर संवाद एवं प्रचार प्रसार करने की अपील

कॉलेज में एनएसयूआई का प्रदर्शन: भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी और सफाई की मांग, प्राचार्य को सौंपा 4 सूत्री ज्ञापन

विधायक और सांसद स्वार्थ की राजनीति न करें और चुप्पी तोड़ समाधान की पहल करे – मिशन बदलाव * गुमला में यदि 113 करोड़ रुपए की अमृत मिशन 2.0 पर ब्रेक लगता है तो गुमला की जनता पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे*

बालू माफियाओं का तांडव: सीओ के साथ बदसलूकी, प्रशासनिक टीम को घेरकर जबरन छुड़ा ले गए जब्त दो ट्रैक्टर

बड़ा हादसा: नदी पर बन रहे पुल की स्लैब व शटरिंग गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

Leave a Comment