Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाएं बकरीद का त्योहार : संदीप कुमार मीना,”बकरीद-2026″ को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने की अपील*

On: May 27, 2026 6:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा।*“बकरीद-2026” को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में पर्व-त्यौहारों में सामाजिक सौहार्द्र का इतिहास रहा है जिसे हमें आगे ले जाना है। इस परंपरा को बनाये रखने के लिए हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करने की आवश्यकता है। सभी लोग आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद के त्योहार को मनाएं। जिला में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बकरीद के दौरान पानी व बिजली की समस्या के निवारण हेतु पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये हैं। बकरीद की नमाज को देखते हुए 28 मई 2026 को 5 बजे से पूर्वाहन से 10 बजे पूर्वाहन तक शहरी क्षेत्र में वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

 

*सोशल मीडिया की होगी सतत निगरानी*

 

उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट की सतत निगरानी की जाएगी। सभी आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने से बचें और ना ही किसी अफवाह पर प्रतिक्रिया दें। साथ ही ऐसे किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना सर्वप्रथम स्थानीय या जिला प्रशासन को दें।

 

उपायुक्त ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपसी सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए करते हुए पाया जाता है तो उस पर सुसंगत धाराओं के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

*विधि-व्यवस्था हेतु विशेष निर्देश*

 

उपायुक्त ने जिला में शांति बहाल करने व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधात्मक कानूनी कार्रवाई का निर्देश अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को दिया।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बकरीद को लेकर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया।

 

*पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती : सादिक अनवर रिजवी*

 

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि बकरीद को देखते हुए जिला में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी। चिन्हित स्थानों में स्टेटिक दण्डाधिकारियों व पुलिस बलों की भी तैनाती की जा रही है।

 

आज की बैठक में सभी प्रखण्डों व नगर क्षेत्र से आये जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सदस्यों ने बिजली, पेयजल, नशा उन्मूलन आदि संबंधित विषयों पर अपने सुझाव बैठक में रखे जिस पर उपायुक्त ने कहा कि सदस्यों द्वारा सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

 

_आज की बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम्, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, नगर परिषद उपाध्यक्ष समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी व जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अधिवेशन में उमड़ा हजारों श्रमिकों का जनसैलाब

​भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला गंभीर रूप से घायल; थाना प्रभारी ने पहुँचाया अस्पताल

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन, 26 केसों का किया गया निष्पादन, 14,80,000 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ,माहवारी पर खुलकर संवाद एवं प्रचार प्रसार करने की अपील

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की नगर परिषद की समीक्षा, दिये निदेश

कॉलेज में एनएसयूआई का प्रदर्शन: भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी और सफाई की मांग, प्राचार्य को सौंपा 4 सूत्री ज्ञापन

विधायक और सांसद स्वार्थ की राजनीति न करें और चुप्पी तोड़ समाधान की पहल करे – मिशन बदलाव * गुमला में यदि 113 करोड़ रुपए की अमृत मिशन 2.0 पर ब्रेक लगता है तो गुमला की जनता पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे*

बालू माफियाओं का तांडव: सीओ के साथ बदसलूकी, प्रशासनिक टीम को घेरकर जबरन छुड़ा ले गए जब्त दो ट्रैक्टर

बड़ा हादसा: नदी पर बन रहे पुल की स्लैब व शटरिंग गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

Leave a Comment