*गंगा दशहरा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना को सौंपा गया निमंत्रण पत्र,26 मई को होगी भव्य मां गंगा आरती:- विजय खत्री*
लोहरदगा:जिले में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।इसी क्रम में गंगा आरती आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीना से मुलाकात कर उन्हें गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में आयोजित भव्य गंगा आरती में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।इस दौरान समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी दी।आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि आगामी 26 मई मंगलवार को संध्या 7 बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए पूजा-अर्चना,दीप सज्जा,भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी की जा रही है।गंगा दशहरा को लेकर लोहरदगा में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठकें,जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र देने का कार्य किया जा रहा है।समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन जिले में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा तथा शहरवासी बढ़-चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,कार्यक्रम महामंत्री सचिन कुमार साहू,कार्यक्रम प्रभारी अशोक कासकर,समाजसेवी राजेश महतो,संयोजक विजय खत्री,सिमरन गुप्ता,पूजा अग्रवाल,कुमारी अंतरा,भावना मित्तल,उमेश सिंह,दीपक,अंकित अग्रवाल,चंदन गोयल,सत्यम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




















Total Users : 977401
Total views : 2742381