Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: कोयल नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या या डूबने से मौत? जांच में जुटी पुलिस

On: May 21, 2026 5:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा और हिरही स्कूल टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल लोहरदगा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण वह पूरी तरह फूल चुका है। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से हाल के दिनों में लापता हुई लड़कियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके। इलाके में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। ग्रामीणों में आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और दुष्कर्म के बाद हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया होगा। वहीं दूसरी ओर, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला पैर फिसलने या किसी अन्य कारण से नदी में डूबने का तो नहीं है।

सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या, दुष्कर्म या डूबने से मौत) का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गंगा दशहरा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना को सौंपा गया निमंत्रण पत्र,26 मई को होगी भव्य मां गंगा आरती:- विजय खत्री

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गो तस्करी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

एसीबी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; बिजली विभाग का लाइनमैन ₹5,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गुमला सदर अस्पताल में ब्लड की कमी एवं उत्पन्न समस्या को लेकर कर मिशन बदलाव ने की बैठक हुई * झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद सहित जिले के तीनों विधायक आगे आएं समस्या को दूर करें- ज्योति कुमारी

हाईकोर्ट से घूसखोर महिला पंचायत सचिव को बड़ा झटका; जमानत याचिका पूरी तरह खारिज

मुर्दा हुआ जिंदा: परिवार ने जिसे मृत मानकर दफनाया, वह 11 दिन बाद साक्षात लौटा; अब कब्र खोदकर शव निकालेगी पुलिस

पुलिस की ऐतिहासिक कामयाबी: जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल पुरानी ₹50 लाख की अष्टधातु की जैन प्रतिमा बरामद; शातिर तस्कर गिरफ्तार

सीबीआई की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

झारखंड में लाल आतंक को सबसे बड़ा झटका; ऑपरेशन क्लीन के तहत 8 इनामी समेत 27 खूंखार नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

सिविल सर्जन ने किया CHC और PHC का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों में मचा हड़कंप

भंडरा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन: किसानों के मुद्दों को लेकर बीडीओ को सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन

आगामी गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती 26 मई को,तैयारियों को लेकर बैठक एवं निमंत्रण:-सचिन कुमार

Leave a Comment